छिंदवाड़ा शहर में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया

प्रदेश सहित छिंदवाड़ा जिले में जिला कांग्रेस के सभी संगठनो ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध काला दिवस मनाते हुए देश के राष्ट्रपति के नाम पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रे को ज्ञापन दिया है .कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में आज लोकतंत्र की हत्या का 100 वा दिन है वर्तमानकी प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने में असफल हुई है .प्रदेश में रोजगार पूरी तरह से ठप्प है धन के बल पर हमारी कांग्रेस सरकार को तोड़कर अपनी सरकार बनाई है .पेट्रोल, डीजल गैस के दाम बढे है .जिससे महंगाई बढ़ गई है इसी के चलते आज हमने देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर खरीद फरोख्त की सरकार को बर्खास्त किया जाये इस की माग की है . इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे . छिंदवाड़ा से महेश चांडक की रिपोर्ट बाइट – 1 – गंगाप्रसाद तिवारी ( जिला कांग्रेस अध्यक्ष ) #mpnews #Chhindwara #congress #bjp #kala divas

(Visited 67 times, 1 visits today)

You might be interested in