छिंदवाड़ा में किसान की मजबूरी, बैल की जगह जोते बेटे

#mp
#coronaviurs
#Lockdown
#chindwada
#viralnews
#covid
#kisan
#viralvideo
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो लोगों के लिए मेहनत की मिसाल पेश करेगी. छिंदवाड़ा के सावलेवाड़ी में एक किसान के बेटों ने बैल की जगह खुद लग कर 2.15 एकड़ खेत जोत डाला. किसान के पास दो बैल थे जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा कुछ समय बाद बीमार हो गया. खेत में भिंड़ी की फसल लगाने की पूरी तैयारी की जा चुकी थी. ऐसे में किसान पिता ने हल की मुठ्ठी पकड़ी और बेटे बैल बनकर खेत में चल पड़े.बता दें कि किसान जयदेव दास के दो बेटे हैं. एक का नाम राजेश और दूसरे का नाम देव है. दोनों ही बेटे मजदूरी करते है और पिता के साथ खेत में काम भी करते हैं.

(Visited 137 times, 1 visits today)

You might be interested in