चौंकाने वाली है विदेशी यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट, अभी और बढ़ेगा महामारी का खतरा!

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना के खतरे पर एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक कि भारत में कोरोना वायरस की डरावनी लहर जुलाई अंत या अगस्त के मध्य तक खत्म होगी. पूरे देश में सबसे ज्यादा लोग अप्रैल मध्य से लेकर मई मध्य तक कोरोना से संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती होंगे. फिर जुलाई मध्य तक यह संख्या कम होती चली जाएगी. अगस्त तक इसके खत्म होने की उम्मीद है. इस ग्राफ के मुताबिक करीब 25 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आकर अस्पतालों तक जाएंगे. जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की स्टडी में बताया गया है कि बुजुर्गों की आबादी को सोशल डिस्टेंसिंग का ज्यादा ध्यान रखना होगा. जितना ज्यादा लॉकडाउन होगा उतने ही ज्यादा लोग बचे रहेंगे. सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा इससे बचने का फिलहाल कोई रास्ता नहीं है.

(Visited 42 times, 1 visits today)

You might be interested in