PM Modi ने फिर की मन की बात, एक फैसले के लिए मांगनी पड़ गई माफी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज फिर हिंदुस्तान की जनता से मन की बात की. इसबार टीवी पर नहीं बल्कि अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत रेडियो पर मन की बात की. लेकिन इस बातचीत से लोगों को चौंका दिया. वो इसलिए कि इस मन की बात की शुरूआत पीएम ने माफी के साथ की. पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने देशवासियों से क्षमा मांगता हूं. क्योंकि पिछले दिनों मैंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी. खासतौर से देश के गरीबों से क्षमा मांगता हूं. मुझे मालूम है कि आप सब मुझसे नाराज होंगे. पर देशहित में कभी कभी सख्त फैसले लेने पड़ते हैं. पीएम ने कहा कि कोविड 19 से लड़ाई कठिन है. इससे मुकाबले के लिए ऐसे फैसले लेना जरूरी थे. इस संबोधन में पीएम ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की.

(Visited 69 times, 1 visits today)

You might be interested in