दो टाइगर की लड़ाई में Digvijay singh ने उठाया फायदा. ऐसे किया आग में घी का काम

एक बार शिवराज ने कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है. और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है. ऐसे में दिग्विजय सिंह का ये कहना बिलकुल गलत नहीं है कि जहां दो टाइगर होंगे वहां टैरिटोरियल फाइट्स शुरु हो जाएंगी. विभागों के बंटवारे में ये साफ नजर भी आ रहा है. अपनी अपनी साख की जंग शुरू हो चुकी है. तो अब दिग्विजय सिंह ने इस आग में फिर घी का काम किया है. दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनकी शक्तियां याद दिलाई हैं. जैसे जामवंत ने रामायाण में हनुमानजी को उनकी शक्तियां याद दिलाई थीं. ठीक वैसे ही. दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ट्वीट किया है. जिसमें लिखा है कि टाइगर शिवराज इतना मत डरो. दरअसल ये ट्वीट दिग्विजय सिंह ने अशोक नगर के कलेक्टर के संबंध में किया है. अशोक नगर में पिछले ग्यारह दिन से किसी नए कलेक्टर की पदस्थापना नहीं हो सकी है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि सिंधिया अशोक नगर में कलेक्टर की नियुक्ति पूर्व आईएएस अधिकारी प्रशांत मेहता से पूछ कर करवाते हैं. पर अभी ऐसा नहीं हो पा रहा है. दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि 30 जून को अशोक नगर जिला कलेक्टर सेवा निवृत्त हो गई हैं. लेकिन सिंधिया जी को सही अधिकारी नहीं मिल रहा है जो प्रशांतजी की छानबीन में पास हो जाए. शिवराज जी मुख्य सचिव जी 11 दिनों से अशोक नगर जिला प्रशासन बिना कलेक्टर के है. टाइगर शिवराज इतना मत डरो. अब देखना ये है कि बीजेपी दिग्गी के इस ट्वीट पर कैसे रिएक्ट करती है.
#digvijaysinghtweet #digvijaysinghtweetonscindia #digvijaytweetonshivraj #digvijaysingh #cmshivrajsinghchouha #ashoknagar #ashoknagarcollector #jyotiradityascindia #tigerabhizindahai

(Visited 120 times, 1 visits today)

You might be interested in