भावी मुख्यमंत्री के नाम पर बुरी तरह भड़के Digvijay singh और Jaiwardhan singh. कर डाली FIR.

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों में अगर कांग्रेस जीत हुई तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इस सवाल का जवाब सभी जानते हैं. बिना किसी शक के कमलनाथ. पर कांग्रेसियों में इसको लेकर जरा कंफ्यूजन नजर आता है. कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन इसको लेकर घमासान शुरू हो गया है. दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन के नाम के पोस्टर राजधानी भोपाल में जगह जगह लगे हैं जिन पर उन्हें बतौर भावी मुख्यमंत्री जन्मदिन की बधाई दी गई है. पर इन पोस्टर्स खुश होने की जगह दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन दोनों बौखला से गए हैं. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत ने ये पोस्टर्स ट्विटर पर पोस्ट किए. जिसके बाद जयवर्धन भड़क गए. पहले तो ये इल्जाम लगाया कि ये पोस्टर बीजेपी वालों ने ही लगवाए हैं. जिसका लुणावत की तरफ से करारा जवाब मिला. इसके बाद तो जयवर्धन ने एफआईआर दर्ज करने के लिए ही अर्जी लगा दी. इस मामले पर दिग्विजय सिंह भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया. और लिखा कि उनके और कमलनाथ के बीच मतभेद पैदा करने की साजिश कभी सफल नहीं होगी.
#jaiwardhansingh #cmcandidatefromcongress #digvijaysingh #jaiwardhansinghfilesfir #firagainstvijeshlunawat #vijeshlunawat #jaiwardhansingh #digvijaysingh #jaiwardhansinghcmcandidateposter #mpnews #bhopal

(Visited 133 times, 1 visits today)

You might be interested in