खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल चना बारिश की भेंट चढ़ा

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. बारिश से गर्मी तो निजात मिली है लेकिन दूसरी मुश्किल खड़ी हो गई है. कई खरीदी केन्द्रों में अब भी किसान फसल लेकर खड़े हैं वहीं खरीदे गए लाखों टन गेंहू का परिवहन नहीं हुआ है .दमोह जिले के अनेक खरीदी केंद्रों पर इन दिनों चना और गेहूं खरीदी का क्रम जारी है. यहां प्रशासनिक कि लापर वाही का नजारा उस वक्त देखने को मिला जब पूरी रात हुई रिमझिम बारिश और सुबह से हुई जोरदार बारिश ने खरीदी केंद्रों के बाहर पड़े सैकड़ों क्विंटल चने को तरबतर कर दिया. ऐसे में यह चना अब खराब होने की कगार पर आ गया है, इसके बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही .दमोह से विवेक सेन कि रिपोर्ट
#madhyapradesh
#corona
#covid19
#gehu kharidi in mp

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in