जब से भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 3 प्रदेशों में अपनी सरकार गंवाई है तभी से इन तीनों प्रदेशों के पूर्व मुख्यमंत्रियों के सितारे गर्दिश में दिखाई दे रहे हैं… एक तरह से इन सभी बड़े नेताओं को हाशिए पर ला दिया गया है… इनमें मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और राज्स्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल हैं… जिन्हें एक बार फिर झारखंड विधानसभा चुनाव में नीचा दिखा दिया है… झारखंड चुनाव में घोषित स्टार प्रचारकों की सूची से इन तीनों नेताओं के नामों को दरकिनार कर दिया गया है… जिसके बाद पार्टी में ही दबी जुबान में नेता इन नेताओं की खिल्ली उड़ाते भी दिख रहे हैं… इस सूची में जहां केवल उत्तर प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा हुई है… वहीं भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को इस सूची में जगह नहीं दी गई है….. अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कांग्रेस की सरकारें गिराने वाले यह नेता भाजपा में ही क्या मुकाम हासिल कर पाते हैं….