पवई विधायक रहे प्रह्लाद लोधी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी; फैसला सुरक्षित

पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे प्रह्लाद लोधी की याचिका पर हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली. इसके बाद फैसला सुरक्षित रखा है. जबलपुर हाईकोर्ट में लोधी की याचिका पर सुनवाई चल रही थी. जस्टिस वीपीएस चौहान की सिंगल बेंच ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है. लोधी ने भोपाल स्पेशल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. जिसमें उन्हें मारपीट के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है. इस सजा पर रोक लगाने और यथास्थिति बहाल रखने की अपील की गई है. न्यूजलाइवएमपी के लिए जबलपुर से देबजीत देब की रिपोर्ट
बाइट – शशांक शेखर, महाधिवक्ता मध्यप्रदेश शासन

(Visited 102 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT