Jyotiraditya Scindhiya के स्टेट्स बदलने के बाद बचाव में आई कांग्रेस

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्टेट्स क्या बदला. बीजेपी की आंखें चौड़ी हो गई हैं. वैसे भी प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर घात लगाए बैठे भाजपाइयों के एक मौका चाहिए जो सिधिया के जरिए ही मिल सकता है. सिंधिया की नाराजगी जैसे जैसे जगजाहिर हो रही है बीजेपी उन पर डोरे डाल रही है. उनके ट्विटर पर स्टेटस बदलने के बाद इंदौर में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी लगातार पार्टी में उपेक्षा हो रही है. ये उसी का परिणाम है. दूसरी ओर कांग्रेस इस मामले में बैकफुट पर है और इसका तोड़ ढूंढने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मामले पर शिवराज सिंह के ट्वविटर एकाउंट का हवाला दिया है और उसके स्टेटस पर लिखा है कि हर नेता जनसेवक ही होता है. आपको बता दें कि चुनाव हारने के बाद शिवराज ने भी अपना स्टेट्स द कॉमन मैन ऑफ एमपी लिख लिया था.

(Visited 30 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT