POK लौटाओ, सस्ते टमाटर पाओ, Madhyapradesh के किसानों का Pakistan को संदेश

पाकिस्तान में लगातार सूर्ख हो रहे टमाटर के चलते भाव 300 से 400 रु. किलो तक हो गए हैं. ईरान से टमाटर खरीदने के बावजूद पाकिस्तान में हालात सामान्य नहीं हुए है. अब इसका तोड़ दिया है मध्यप्रदेश के किसानों ने. जिन्होंने पाकिस्तान को टमाटर भेजने की पेशकश की है. लेकिन एक शर्त भी रखी है. प्रदेश के झाबुआ जिला स्थित पेटलावद के किसानों ने डेढ़ सौ से अधिक किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को गुलाम कश्मीर से अधिकार छोड़ने के बदले टमाटर देने की पेशकश की है. ये पैगाम किसानों ने ट्विटर और डाक के जरिए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान तक पहुंचाया है. इसके अलावा किसानों ने पाकिस्तान से 2008 में मुम्बई में हुए आतंकी हमलों के लिए माफी भी मांगने के लिए कहा है. अब अगर पाकिस्तान किसानों की ये मांग पूरी करता है तो वो अपनी पूरी अवाम को सस्ते दामों पर टमाटर उपलब्ध करवा सकता है.

(Visited 30 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT