Loksabha Election 2019- जानिए क्या काम करते हैं भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। खासकर छत्तीसगढ़ में पार्टी ने सभी नए चेहरों को मौका दिया है। आइए जानते हैं भाजपा के इन नए चेहरों के बारे में।

रायगढ़ लोकसभा
रायगढ़ लोकसभा से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के बजाय गोमती साय को टिकट दिया है। गोमती इससे पहले मण्डल अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। और फिलहाल जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं।

बस्तर लोकसभा सीट
बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बने बैदूराम कश्यप भाजपा के जिला अध्यक्ष हैं। बैदूराम केशलूर विधानसभा से पहली बार विधायक बने थे। जबकि दूसरी बार वे चित्रकूट विधानसभा से निर्वाचित हुए थे। बैदूराम इससे पहले बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बस्तर जिला पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं।

सरगुजा लोकसभा
सरगुजा से पार्टी ने पूर्व मंत्री रेणुका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। रेणुका सिंह प्रेमनगर से विधायक दो बार विधायक रह चुकी हैं। और दो सालों तक महिला बाल विकास मंत्री भी रही हैं।

जांजगीर लोकसभा
जांजगीर सीट पर इस बार भाजपा ने पूर्व सांसद गुहाराम अजगले पर दांव खेला है। गुहाराम पहले अविभाजित सारंगंढ लोकसभा से सांसद रहे हैं। और फिलहाल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। आपको बता दें कि अब सारंगढ़ सीट को खत्म करके जांजगीर में मिला दिया गया है।

कांकेर लोकसभा
कांकेर से इस बार पार्टी ने मोहन मंडावी को टिकट दिया है। मोहन मंडावी वर्तमान में छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग के सदस्य है। साथ ही मंडावी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से भी जुडे हुए हैं। वे प्रसिद्व रामकथा मानस गायक हैं। और धार्मिक सामाजिक सेवा में सक्रिय रहते हैं।

(Visited 38 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT