कहां चली गई BSP विधायक रामबाई की दबंगई, रोते हुए दी खुदकुशी की चेतावनी

दमोह और आसपास के इलालों में अपनी दबंगई के लिए विख्यात BSP विधायक रामबाई इन दिनों पुलिस के आगे भीगी बिल्ली बनी हुई हैं। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व बीएसपी नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में पुलिस रामबाई के पति गोविंद सिंह और देवर और भतीजे की तलाश छापेमारी कर रही है। गोविंद सिंह और उनके साथियों पर पुलिस ने दस-दस हजार का इनाम भी रखा हुआ है। शुक्रवार को दमोह एसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल ने रामबाई के दमोह और गृह ग्राम हिनौता में छापामार कार्यवाही की तो उसके बाद बसपा विधायक रामबाई का दर्द उभर आया और उन्होने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। इस दौरान बसपा विधायक रामबाई ठाकुर की आंखों से आंसू भी छलक उठे साथ ही उन्होने यहां तक कह दिया कि यदि घटनास्थल से उनके पति व देवर बीस किमी की दूरी पर भी पाये जाते है तो वो अपने पद से ना सिर्फ इस्तीफा दे देंगी बल्कि किसी को मुंह भी नहीं दिखायेगी और खुदकुशी कर लेगी।

(Visited 220 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT