MP में शुरू हुआ अपहरण उद्योग?

मध्यप्रदेश में लगता है अपहरण उद्योग की शुरूआत हो गई है। भोपाल के चीचली गांव से एक नौ साल के बच्चे के अपहरण होने की घटना सामने आई है। घर से टॉफी लेने निकला मासूम जब घर नहीं लौटा तो घरवालों ने आसपास तलाश की और उसके बाद पुलिस में खबर की। गांव वालों का कहना है कि वरुण मीणा नामक इस बच्चे को एक कार में अपहरण करके ले जाया गया है। इस घटना के बाद इलाके के विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं वरुण के गुम होने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रदेश के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की है और परिजनों को विश्वास दिलाया है कि वरुण को सकुशल वापस ले आया जाएगा।

(Visited 59 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT