MP में टाइगर अभी जिंदा हैं, फिर मिला Tiger State का दर्जा

आकिरकार 13 साल के लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश को एक बार फिर टाइगर स्टेट का दर्जा मिल गया है। इंटरनेशनल टाइगर डे पर केंद्र सरकार ने ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन 2018 की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश 526 टाइगरों की संख्या के साथ देश में नंबर वन पर आ गया है। पूरे देश में इस समय बाघों की कुल संख्या 2967 है। पिछले 12 वर्षों में देश में बाघों की आबादी दो गुनी हो गई है। बाघों की आबादी के हिसाब से मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है वहीं दूसरे नंबर पर 524 बाघों की संख्या के साथ कर्नाटक, तीसरे नंबर पर उत्तराखंड में 442 बाघ, चौथे नंबर पर महाराष्ट्र में 312 बाघ और पांचवे नंबर पर तमिलनाडु में 264 बाघों की गिनती की गई है। एमपी को दोबारा टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने पर सीएम कमलनाथ ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। सीएम ने बाघ संरक्षण से जुड़ी सभी संस्थाओं और स्पेशलिस्ट को भी बधाई दी है।

(Visited 126 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT