राज्यपाल अनुसुइया उइके ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ की नव मनोनीत राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सोमवार को सुबह रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह की तस्वीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। राज्यपाल ने शहीद वीर नारायण सिंह के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद किया। सुश्री उइके ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और उनके अनुकरणीय कार्य से लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस मौके पर रायपुर जिले के कलेक्टर एस. भारतीदासन और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 156 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT