क्रिकेटर R. अश्विन ने नित्यानंद पर चुटकी ली

बलात्कार के आरोपी और देश छोड़ कर भाग चुके नित्यानंद के देश कैलासा पर क्रिकेटर R. अश्विन ने चुटकी ली है. अश्विन ने ट्वीट कर पूछा है कि कैलासा का वीजा मिलने की प्रक्रिया क्या है? अश्विन के इस ट्वीट पर तमाम ट्विटर युजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. क्रिकेटर R अश्विन ने नित्यानंद के देश कैलासा पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया. उन्होंने पूछा कि इस देश के वीजा मिलने की क्या प्रक्रिया है. या वीजा ऑन अराइवल की व्यवस्था है. .एक ट्विटर युजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि आपको कैलासा का वीजा लेने के लिए हर रोज नित्यानंद के 10 वीडियो देखने चाहिए. बता दें भगोड़ा घोषित कर दिए गए बलात्कार के आरोपी नित्यानंद ने इक्वाडोर में एक आइलैंड खरीदकर उसे ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित कर दिया है. नित्यानंद ने इस ‘देश’ का नाम कैलासा रखा है.

(Visited 71 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT