रायगढ़ में अवैध कबाड़ गोदाम पर दबिश

रायगढ़ में लम्बे समय के बाद एक बार फिर पुलिस ने अवैध कबाड़ के व्यवसाय पर लगाम लगाने के लिए छापामार कार्रवाई की है। कबाड़ गोदाम में काम करने वाले दर्जन भर कर्मचारियों को भी पुलिस ने अपने पकड़ा है वहीं अवैध भंगार से लदे ट्रक, 407 और पिकअप को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार नाज़िम खान के ओडिसा स्थित कबाड़ गोदाम, सहदेवपाली में गुलमोहर पेट्रोल पंप के पास संचालित मुंशी कबाड़ी और संजय अग्रवाल के गोदामों पर छापेमारी की गयी थी। ख़ास बात यह है कि नाज़िम खान और मुंशी कबाड़ी सहित संजय अग्रवाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए। पुलिस इन कबाड़ियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

(Visited 178 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT