मध्य प्रदेश के 35 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. लागातार हो रही बारिश ने भोपाल समेत कई इलाकों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है. मध्यप्रदेश में 11 सितंबर तक सामान्य से 26 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. ज्यादातर हिस्सों में तो बाढ़ के हालात हैं.आने वाले 24 घंटों में राज्य के 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है

(Visited 134 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT