नए ट्रैफिक नियम पर परिवहन मंत्री का बड़ा बयान- केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी सड़क सुरक्षा के तहत बढ़ाए गए जुर्माने पर आपत्ति दर्ज करवाई है. परिवहन मंत्री का कहना है कि ये केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान है. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट पर सवाल खड़े किए हैं. राजपूत ने साफ कर दिया कि जुर्माने की नई दरें लोगों के बूते से बाहर है. लिहाजा इन्हें लागू करने से पहले दूसरे राज्यों के फॉर्मेट का अध्ययन किया जाएगा.
बाइट- गोविन्द सिंह राजपूत परिवहन मंत्री का बयान

(Visited 59 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT