वायरल हुआ tweet, मम्मी के लिए वर ढूंढ रही है बेटी

ट्विटर पर मां बेटी की एक जोड़ी छाई हुई है. अब आप पूछेंगे इसमें क्या खास है. ट्वीटर है ही इसलिए कि लोग यहां अजीबोगरीब पोस्ट डालें और छा जाएं. पर मां बेटी की ये जोड़ी जरा खास है. खासतौर से बेटी जिसके एक ट्वीट ने पूरे सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है. अब आप पूछेंगे कि इस ट्वीट में ऐसा क्या खास है. एक आम फोटो ही तो है. अगर ऐसा ही सोच रहे हैं तो जरा फोटो के कैप्शन पर नजर डालें. जिसमें इस बिटिया ने साफ लिख रखा है कि उसे वर की तलाश है पर अपने लिए नहीं अपनी मम्मी के लिए. जी हां सही समझे आप ये बेटी अपनी मां के लिए पति तलाश रही हैं. जिसके साथ बकायदा शर्त भी हैं कि होने वाले पापा की उम्र पचास साल से कम न हो और संपन्न परिवार से भी हों. यानि इस बिटिया को नहीं चलेंगे ऐसे वैसे पापा. इस ट्वीट पर दुनियाभर से ढेर सारे रिस्पॉन्स आ रहे हैं. जिसमें यूजर्स बेटी की इस पहल की बहुत तारीफ कर रहे हैं.

(Visited 82 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT