झारखण्ड विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, भाजपा को मिलने वाली है कड़ी चुनौती

हरियाणा… महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के बाद अब शुक्रवार को झारखण्ड विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है…. जिसके बाद सभी पार्टियां अपने-अपने चुनावी तैयारियों में भी जुट गई हैं… लेकिन सबसे ज्यादा चुनौती इस चुनाव में भाजपा को मिलने वाली है…. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं…. क्योंकि दो राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा जहां पहले से सत्ता में थी वहां पहले के मुकाबले पिछड़ती हुई दिखी है… वहीं अगर झारखण्ड की बात करें तो भाजपा यहा भी सत्ता में है…. जिससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि यहां भी भाजपा को झटका लग सकता है… वहीं अब इनके खिलाफ झारखण्ड में महागठबंधन बनाने की भी तैयारी चल रही है… जिसमें कांग्रेस… झारखण्ड मुक्ति मोर्चा …. राजद और वाम दल साथ आ सकते हैं…. ऐसे में यह चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करने वाली है….

(Visited 118 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT