युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने रोड पर रखा शव

जांजगीर-चांपा के धार्मिक नगर खरौद में युवक की मौत से सनसनी फैल गई। परिजन व गांव वालों ने मंदिर के पुजारी के ऊपर युवक की हत्या करने का आरोप लगा कर शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करते रहे जो कि जांच और कार्यवाई के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। दरअसल खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में आज सुबह राजाराम सिदार बेहोशी की अवस्था मे मिला सूचना पकार मौके पर पहुॅची डायल 112 की टीम जब उसे हॉस्पिटल ले गई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव का महौल गरमा गया परिजनों और ग्रामिणों ने मंदिर के सामने लाश रखकर  प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुॅची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मामला शांत कराया और शव को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया। परिजन और स्थानीय लोग मंदिर के पुजारी पर संदेह जता रहे हैं तो वहीं पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुॅचने की बात कह रही है।

(Visited 31 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT