बड़ा झटका, कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी में शामिल

कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे के बाद गोवा में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 15 में से दस विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने गठबंधन करके सरकार बना ली थी। अब कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खास बात ये है कि ये संख्या कुल विधायकों की संख्या का दो तिहाई है इसलिए दल बदल कानून भी लागू नहीं होगा।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT