इंदौर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

महाराष्ट्र से इंदौर आकर देह व्यापार कर रहीं पांच युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग इंदौर के एक पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चला रहे थे। इनके ग्राहकों में शहर के रईस व्यापारियों के लड़के और छात्र भी शामिल थे। यूनिवर्सिटी के पास एक कॉलोनी में चल रहे इस सैक्स रैकेट की जानकारी पुलिस को मिली तो क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को पॉइंटर बनाकर यहां भेजा। ग्राहक बनकर गए पॉइंटर ने कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने धावा बोला तो वहां पर पांच युवतियां और दो युवक पकड़ाई में आए और काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जानकारी मिली है कि ये युवतियां महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और काफी अरसे से इंदौर में सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं।

(Visited 315 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT