सनावद में प्रशासन के निशाने पर कोचिंग सेंटर

पिछले दिनों सूरत की कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद सनावद में भी राजस्व, शिक्षा और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के अधिकांश रहवासी क्षेत्रों में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर जांच के लिए नायब तहसीलदार सुखदेव डाबर ने टीम बनाकर जांच कर कार्रवाई की। 10 से अधिक कोचिंग सेंटरों पर जांच की गई जिनमें से कुछ सेंटरों पर अनियमितताएं पाई गई। जिन्हें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग सेंटरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई चलती रहेगी। जांच के बाद कोचिंग सेंटरों को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान विद्युत मंडल के हिमांशु चौहान शिक्षा विभाग के यतेंद्र जोशी नगर पालिका के राहुल पवार पटवारी नारायण दस्साने लोक निर्माण विभाग के राजीव जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

(Visited 105 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT