विदिशा के लटेरी में हो रहा अवैध उत्खनन

विदिशा के लटेरी में अवैध उत्खननकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह विभाग के कर्मचारियों के लिए चेतावनी बने हुए हैं हर रोज अबैध उत्खनन कर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है और खनिज विभाग के अधिकारी मामले में अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।लटेरी में एएए बिना परमिशन और बिना रोक-टोक के खनिज संपदा को लूटा जा रहा है लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। ग्राम काछीखेड़ा में ठेकेदारों द्वारा मुरम और मिट्टी को भी अवैध तरीके से निकाला जा रहा है। जब मामले की जानकारी जिला खनिज अधिकारी को दी गई तो दूसरे दिन खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन सिर्फ औपचारिकता पूरी कर वापस रवाना हो गए जब मामले में अधिकारी से बात करना चाहिए तो उन्होंने जांच करवा कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

(Visited 137 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT