वारासिवनी में कार ने युवक को रौंदा

वारासिवनी-बालाघाट रोड पर काली मंदिर के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक कार लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। मौके से गुजर रहे वारासिवनी निवासी डुलेन्द्र बिसेन और हरिओम जोशी ने तुरंत 100 डायल पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को उठवाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और अज्ञात कार व उसके चालक की पतासाजी में जुट गई है।

(Visited 37 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT