नगरपालिका की आमसभा में कांग्रेस पार्षद ने की आत्मदाह की कोशिश

गंजबासौदा नगरपालिका की आमसभा में कांग्रेस महिला पार्षद दुर्गेश अहिरवार ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। अपने वार्ड में विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज ये पार्षद केरोसिन की बोतल लेकर पहुंच गई। दुर्गेश अहिरवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पार्षद होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। काफी देर तक हंगामा होता रहा और दुर्गेश अहिरवार के साथ कांग्रेस पार्षदों ने भी नपा अध्यक्ष का विरोध करते हुए धऱना दे दिया। दुर्गेश अहिरवार वार्ड नं. 10 की पार्षद हैं।

(Visited 140 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT