पठारी में चांदी के रथ पर निकले भगवान

पठारी में जैन समाज द्वारा श्री जी को चांदी की पालकी में विराजमान कर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई…यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर घूमती हुई वापिस जैन मंदिर पहुंची… यात्रा में जैन समाज की महिलाओं ने घरों के सामने भगवान की आरती उतारी…यात्रा में समाज के सैकड़ों लोग नाचते हुए चल रहे थे… समाज के लोगों के उत्साह को बारिश भी कम नहीं कर पाई… चल समारोह में बच्चे महिलाएं बैंड वालों की धुन पर थिरक रही थी वही इंद्रदेव बारिश कर जल अभिषेक कर रहे थे…विधायक हरि सिंह सप्रे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…जिसके बाद समाज ने विधायक का शॉल और श्रीफल से स्वागत किया…. भगवान का कलश अभिषेक और शांति धारा करने का सौभाग्य प्रकाश चंद सहेले, अजय कुमार कठारया, विजय कुमार जैन, रमेश कुमार कटारिया, सुरेश कुमार जैन को मिला भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य देवेंद्र कुमार गौरव जैन को मिला… कार्यक्रम के समापन के बाद क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित हुआ…

कुरवाई से दीपक राय की रिपोर्ट

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT