राहुल को राखी बांधते प्रियंका की फोटो लाने पर इनाम? जानिए कौन देगा

भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से BJP के विधायक और पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा जा रहा है कि विश्वास सारंग ने राहुल गांधी को राखी बांधती हुई प्रियंका गांधी की फोटो लाने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल विश्वास सारंग हर रक्षाबंधन पर अपने इलाके की हजारों महिलाओं से राखी बंधवाते हैं। इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है कि प्रियंका गांधी कभी राहुल को राखी बांधती हैं। जानकारी के मुताबिक विश्वास सारंग ने ऐलान किया है कि जो भी राहुल गांधी को राखी बांधते हुए प्रियंका की फोटो लेकर आएगा तो वो उसे इनाम देंगे।

(Visited 204 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT