रायसेन में ट्राली सहित नदी में समाया ट्रेक्टर

रायसेन के जाखा के पुराने पुल से बेतवा नदी में एक ट्रेक्टर ट्राली सहित नदी में जा समाया। जानकारी के मुताबिक अवध नारायण मीणा नामक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था तभी स्टेरिंग फेल हो गया और ट्रेक्टर नदी में जा समाया। अवध नारायण मीणा ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची उमराव गंज पुलिस की टीम और गोताखोरों ने ट्रैक्टर ट्राली को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली नहीं मिल पाई। पुलिस का कहना है कि ट्रेक्टर ट्राली में खाद की 42 बोरिया भरी हुई थी। उमराव गंज पुलिस और गोताखोर ट्रैक्टर ट्राली को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं ।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT