#delhielection से पहले kejriwal को याद आए Hanuman गाकर सुनाई #hanumanchalisa 1

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले जो जो बीजेपी के खिलाफ बोल रहे थे अब वही पेंतरे खुद आजमा रहे हैं. भई जीत के ले जो भी करना पड़े वो कम ही है. हाल ही में एक टीवी शो में केजरीवाल ने हनुमान चालीसा सुनाई. वो भी गा कर. जी हां गाकर. जो केजरीवाल अब तक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के गायन का मजाक उड़ाते रहे वही केजरीवाल अपनी बेसुरी आवाज में टीवी पर हनुमान चालीसा गाते रहे. पर इससे भी ज्यादा लोगों को आपत्ति इस बात की है कि केजरीवाल इससे पहले हनुमान को आतंकी केरूप में पेश कर चुके हैं. और अब चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल को हनुमानजी की याद आई है. इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चुटकी ली है एक ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि हनुमान जी से आज के “लंकेश्वर” भी भयभीत होते है। बोलो महाबली श्री हनुमान की जय! अब भई चुनाव है ये तो मजहब बदलवा देता है तो फिर भगवान को याद करना कौन सी बड़ी बात है. जीत के लिए केजरीवाल सब कुछ करेगा.

(Visited 614 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT