#Malang मूवी के नए गाने में दिखीं disha patani की hot अदाएं. #Huimaimalang

हॉट, सिजलिंग, सेक्सी ऐसे जितने भी शब्द हैं आपकी डिक्शनरी में उन्हें खोज निकालिए और याद कर लीजिए. क्योंकि जब आप देखेंगे दिशा पटानी की कातिल अदाएं तो ऐसे शब्द कम पड़ जाएंगे पर दिशा का जलवा नहीं. दिशा पटानी ने ये जलवे बिखेरे हैं मलंग मूवी के नए सॉन्ग हुई मैं मलंग में. जिसमें नजर आ रहे है उनका बेहद बिंदास लुक. और डांस मूव्स भी कमाल के हैं. वैसे तो ये एक ग्रूवी सॉन्ग है जो बेशक आपकी प्लेलिस्ट में जगह बना लेगा. और शायद किसी पार्टी में आप उस पर थिरकते हुए भी नजर आएं. पर फिलहाल आपको ये बता दें कि रिलीज होने के कुछ ही देर बाद इस सॉन्ग ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए थे. इस गाने को गाया है चोगाड़ा तारा जैसे हिट गाने गाने वाली असिस कौर ने. तो फिर देर किस बात की आप भी प्ले कीजिए ये सॉन्ग और खो जाइए दिशा की मलंग अदाओं में. वैसे दिशा के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य राय कपूर और कुणाल खेमू भी हैं. फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है. यानि कुछ ही दिन बाद दिशा की ये अदाएं बॉक्स ऑफिस भी लूटने के लिए तैयार होंगी.

(Visited 256 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT