MP के उच्च शिक्षा मंत्री की English सुनिए

हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को अंग्रेजी बोलने में महारत हासिल हो लेकिन जब बात किसी प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री की हो रही हो तो ये तो स्वाभाविक तौर पर माना जाता है कि उच्च शिक्षा का प्रभार उसी विधायक को दिया जाता है जो ज्यादा पढ़ा लिखा हो और अंग्रेजी बोल समझ सके। लेकिन मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का हाथ अंग्रेजी में थोड़ा कमजोर है। इसका नज़ारा भोपाल में एक कार्यक्रम में देखने को मिला। यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स की अंग्रेजी सुधारने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से आए डेलिगेशन के सामने अंग्रेजी बोलते हुए जीतू पटवारी लड़खड़ा गए और सिर्फ इतना कह पाए “आई एम नॉट कंपलीट इन इंग्लिश”। आप भी सुनिए एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री की अंग्रेजी

(Visited 179 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT