बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अनूठे तरीके मनाया बर्थ डे

भोपाल की हुजूर विधानसभा के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। जन्म दिन पर केक काटने के बजाय विधायक शर्मा ने तगाड़ी फावड़ा उठाया और सड़क के गड्ढे भरे। साथ ही रामेश्वर शर्मा ने संकल्प लिया है कि वह कोलार में कीचड़ एवं गड्ढो से परेशान नागरिको को निजात दिलाने के लिए रोज़ सुबह एक घंटा श्रमदान करेंगे। विधायक के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को एक पर्यावरण रैली निकाली गई जिसमें स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान किया। कोलार के सर्वधर्म पुल से निकाली गई रैली में नागरिक हाथों में पौधे लेकर शामिल हुए यह रैली कान्हा कुंज स्थित नीलकंठ बुच उद्यान पहुंची जहाँ पौधे लगाए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बी एस वाजपेयी, पार्षद भूपेंद्र माली, पार्षद रविन्द्र यति, पार्षद पवन बोराना, ललित चतुर्वेदी, अमित शुक्ला, मनोहर मीना,प्रदीप पाटीदार, सुनील अहिरवार, सतीश वर्मा सहित स्थानीय नागरिक और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।

(Visited 43 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT