शिवराज ने नसरुल्लागंज में ली विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा के नसरुलागंज में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर अजय गुप्ता एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक हैं और यह इलाका उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। शिवराज ने अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली और स्वीकृत कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की। नसरुल्लागंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शिवराज का जोरदार स्वागत किया। शिवराज ने अधिक से अधिक संख्या में सदस्य जोड़ने के लिए अपील की।

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT