ये छोटी सी चीज आपके स्वास्थ के लिए है संजीवनी

आपने कई स्वीट डिश में किशमिश खाई होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि रोज किशमिश का सेवन करने से कई प्रकार के फायदे मिलते हैं. जी हां, इसमें ऊर्जा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. आयुर्वेद में भी किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं. इसे खाने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. तो आइए जानते है इसके फायदे.

1. कब्ज दूर करती है किशमिश – किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा.

2. खून की कमी दूर करने के लिए – किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती.

3. हड्डियां भी मजबूत – किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है. अगर आपको घुटने में दर्द की शिकायत है तो भी किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा.

4. ब्लड प्रेशर – यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें. सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें. आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा.

5. लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मददगार – प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है.

6. वजन बढ़ाने में मददगार – अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश आपकी मदद कर सकती है. किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है.

(Visited 208 times, 1 visits today)

About The Author

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT