आखिर कौन सा नाच नचाना चाहते हैं बाबूलाल गौर को दिग्विजय सिंह?

मध्यप्रदेश में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बीच लंच डिप्लोमेसी का नजारा देखने को मिला जब दिग्विजय सिंह बाबूलाल गौर से मिलने उनके घर पहुंचे। सोमवार को कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में बाबूलाल गौर पहुंचे थे और दिग्विजय सिंह उनका हाथ पकड़ कर बैठाने ले गए थे और मंगलवार को दिग्विजय सिंह गौर के घर खाना खाने पहुंच गए। सियासी हलकों में इन बढ़ती हुई नजदीकियों को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां पूर्ण बहुमत नहीं पा सकी हैं और दोनों में ही एक दूसरे के विधायकों को खींचने की अंदरूनी कोशिशें जारी हैं। अब ये लंच डिप्लोमेसी महज एक शिष्टाचार या औपचारिकता है या इसके पीछे कुछ और वजह है इसका खुलासा जल्द हो जाएगा। वैसे खाना खाने के बाद दिग्विजय सिंह ने खाने की तारीफ की और कहा कि पोते की शादी में वो गौर के साथ नाचे थे और अब छोटे की शादी में भी नाचेंगे।

(Visited 152 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT