सागर सांसद के बेटे सुरखी से भाजपा उम्मीदवार रहे सुधीर यादव को जेल

सागर के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से सुरखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे सुधीर यादव को जेल की सजा सुनाई गई है। चुनाव प्रचार के दौरान सुधीर यादव ने एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज और मारपीट की थी जिसके कारण उन पर एस सी एस टी एक्ट के तहत मामला कायम किया गया था। सुधीर यादव ने डी के नागले की कोर्ट में धारा 39 के तहत जमानत अर्जी लगाई थी लेकिन अर्जी खारिज हो गई और कोर्ट ने सुधीर यादव को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

(Visited 207 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT