बाबूलाल गौर के निधन पर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करके मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर संवेदना जताई है। सिंधिया ने लिखा है- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। सिंधिया ने इस ट्वीट के साथ अपनी और बाबूलाल गौर की एक फोटो भी लगाई है। इस फोटो में सिंधिया और गौर दोनों ही गर्मजोशी के साथ मिलते नजर आ रहे हैं।

(Visited 66 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT