बाला बच्चन ने भाजपा को दी संयम रखने की नसीहत

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने भाजपा को संयम रखने की नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने 15 साल इंतजार किया है। भाजपा के लोग कानून हाथ में न लें। बाला बच्चन शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीएल जैन की माता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बाला बच्चन ने संदेह जताया कि मंदसौर की तरह ही बलवाड़ी में भी भाजपा नेता की हत्या में नजदीकी लोग शामिल हो सकते हैं। बाला बच्चन ने भाजपा को चेताया कि वह अपने कार्यकर्ताओं को कंट्रोल में रखे।

(Visited 518 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT