भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष से मारपीट

मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों का क्रम जारी है। अब श्योपुर के विजयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा शर्मा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक आशा शर्मा और उनके पति के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें उन्हें गहरी चोटें आई हैं। पड़ोसियों के पहुंचने के बाद दोनों युवक भाग खड़़े हुए। आशा शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(Visited 164 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT