भोपाल के पास लोनावला जैसा खूबसूरत झरना, देखिए वीडियो

भोपाल के पास लोनावला जैसे खूबसूरत झरना, देखिए वीडियो

हलाली डैम हुआ लबालब बहने लगा खूबसूरत झरना पिकनिक मनाने पहुंच रहे लोग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से चंद किलोमीटर दूर रायसेन जिले में बना हलाली डैम लबालब हो गया है। हलाली डैम के पास एक खूबसूरत झरना बह रहा है। ये झरना देखने पर लोनावला खंडाला की याद दिलाता है। इस झरने में बह रहा पानी दूध के समान सफेद दिख रहा है। झरने को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वीक एंड पर यहां पर कई परिवार पिकनिक मनान पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि हलाली डैम के पास मध्यप्रदेश टूरिज्म का एक रिज़ार्ट भी बना हुआ है और यहां पर बोटिंग की भी व्यवस्था है। बारिश के मौसम में फैमिली के साथ दिन भर पिकनिक मनाने के लिए ये भोपाल के लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है।

रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट

(Visited 145 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT