केपी यादव को महंगी पड़ी सिंधिया के खिलाफ बयानबाजी

बीजेपी के गुना सांसद केपी यादव ने अशोकनगर की महिला कलेक्टर मंजू शर्मा और कांग्रेस के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद इलाके की सियासत गर्मा गई है। केपी यादव के खिलाफ कांग्रेस का महिला संगठन सक्रिय हो गया है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केपी यादव के खिलाफ धरना दिया और अमर्यादित भाषा पर आपत्ति जताई। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने सांसद केपी यादव से माफी मांगने की मांग की है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केपी यादव के माफी नहीं मांगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

(Visited 29 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT