भांजे रतुल पुरी के मामले में कमलनाथ ने दिया ये बड़ा बयान

अपने भांजे के खिलाफ हुई ईडी की कार्रवाई पर सीएम कमलनाथ ने बयान दिया है। कमलनाथ का कहना है कि रतुल पुरी और उनके परिवार के व्यापार से उनका कोई लेना देना नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि रतुल पुरी के साथ दुर्भावना से कार्रवाई की जा रही है। कमलनाथ ने कहा कि वे न तो रतुल पुरी के बिजनेस में शेयर होल्डर हैं और न ही डायरेक्टर। कमलनाथ ने उम्मीद जताई है कि कोर्ट इस मामले में सही फैसला लेगा। आपको बता दें कि रतुल पुरी कमलनाथ की बहन नीता पुरी के बेटे हैं। नीता पुरी और उनके पति दीपक पुरी मोजर बेयर कंपनी के डायरेक्टर्स हैं और रतुल पुरी भी इस कंपनी के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं।

(Visited 55 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT