BJP से मुकाबला करेंगे Congress के जवान. ये है Kamalnath की चुनवी रणनीति

#congress
#mpnews
#newslivemp
#upchunav
#kamalnath
#nsui
#youthcongress
बीजेपी का मुकाबला कर कर शायद कांग्रेस हार चुकी है. खासतौर से कांग्रेस के वो नेता जो अपनी पहली पारी खेल चुके है अब तेज तर्रार बीजेपी की सियासी चालों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. लिहाजा अब पार्टी ने जवानों को तैनात करने का फैसला किया है. जवानों की ब्रिगेड न सिर्फ बीजेपी की राजनीतिक चालों का जवाब भी देगी बल्कि पूरी ऊर्जा से उसका मुकाबला भी करेगी. इसी सोच के साथ कांग्रेस ने जवानों को उपचुनाव में जीत का जिम्मा सौंप दिया है. ये वो जवान है जो कांग्रेस की यूथ विंग और छात्र संघ में तैनात हैं. कांग्रेस की अलग अलग विंग के यही जवान अब उपचुनाव की जमीनी कार्रवाई संभालेंगे. खबर है कि कमलनाथ ने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस को 24 विधानसभा सीटों में सेक्टर स्तर तक टीम बनाने के लिए कहा है. साथ ही कांग्रेस की विचारधारा, और कांग्रेस की कई योजनाओं की जानकारी देने का जिम्मा सौंपा गया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जवानों की फौज चुनावी जंग में क्या कमाल दिखाती है.

(Visited 73 times, 1 visits today)

You might be interested in