@BJP4MP ने शुरू की #BharatKeMannKiBaat

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने भारत के मन की बात मोदी के साथ नामक एक मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के जरिये बीजेपी करीब 10 लाख लोगों की राय लेकर अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। भोपाल में मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय से इस कैंपेन की शुरुआत करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की साझेदारी और सुझाव शामिल होना चाहिए। जानकारों का कहना है कि अपने इस महत्वाकांक्षी अभियान में भाजपा संकल्प पत्र के लिए सुझाव तो मांगेगी ही, लेकिन उसका असली मकसद देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचकर मोदी सरकार को दोबारा मौका देने के लिए जनमानस तैयार करना है।

(Visited 134 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT