दीपक बावरिया ने बिस्तर से जारी किया अपना हेल्थ बुलेटिन

MP कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया को कुछ दिनों पहले भोपाल में तबीयत खराब होने पर एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा था जहां पर निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बावरिया को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली में भर्ती बावरिया से मिलने पहुंचे थे। अब बावरिया ने बिस्तर पर लेटे लेटे ही अपना हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। बावरिया ने कहा है कि ईश्वर की कृपा और आप सबकी शुभकामना से मैं बिलकुल ठीक हो गया हूं। थोड़े दिन आराम के बाद फिर से आप सबके बीच आउंगा। गौरतलब है कि इससे पहले म.प्र. कांग्रेस की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी बिस्तर से अपना हेल्थ बुलेटिन जारी किया था।

(Visited 69 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT