जली कार की गुत्थी उलझी

उदयनगर थाना क्षेत्र के मुहाड़ा घाट की खाई में मिली जली हुई कार की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही…इस कार में एक जला हुआ नरकंकाल भी मिला है…..नम्बर प्लेट से यह तो पता चल गया है, कि कार को इंदौर का एक होटल संचालक राजेश परिहार लेकर निकला था…..लेकिन उसके साथ दुर्घटना हुई है या अनहोनी इसका पता अभी नहीं चल पाया है….हालांकि उक्त होटल संचालक राजेश की गुमशुदगी इंदौर के चन्दन नगर थाने में दर्ज है….वहीं इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब कार के पास से बाईक और हेलमेट के जले हुए अवशेष भी पुलिस को मिले है…. देवास SP के अनुसार अब DNA टेस्ट करवाया जाएगा, जिससे कि मृतक की शिनाख़्त होने से लेकर अन्य और भी जानकारी पुलिस को मिलने की सम्भावना है….

(Visited 117 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT